जालंधर ब्रीज: पंजाब राज अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी द्वारा न्यूजीलैंड में भारत के राजदूत डा. मदन मोहन सेठी के साथ मुलाकात की गई। इस मुलाकात के दौरान श्री गढ़ी ने न्यूजीलैंड में बसते पंजाबी भाईचारे के मसलों के बारे सेठी के साथ बातचीत की।
उन्होंने भारतीय राजदूत को विनती की कि और न्यूजीलैंड और पंजाब के दरमियान व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किये जाएँ जिससे पंजाब के किसान और ख़ुशहाल हो सकें। उन्होंने कहा कि पंजाब से आकर न्यूजीलैंड में बसे बहुत से लोग कृषि के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल रहे हैं। डा. सेठी ने गढ़ी से कहा कि पंजाब और न्यूजीलैंड के दरमियान निवेश बढ़ाने के लिए पंजाब सरकार अपना प्रतिनिधिमंडल भेजे।

More Stories
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया
स्वास्थ्य सेवाएँ पंजाब के हर नागरिक के लिए,’सेहत कार्ड’ के लिए आयु, लिंग या आय की कोई बाधा नहीं : डॉ. बलबीर सिंह
डिप्टी कमिश्नर की ओर से किसानों से फसली अवशेषों के उचित प्रबंधन की अपील