जालंधर ब्रीज: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने जानकारी दी है कि जालंधर पश्चिम (एससी) उपचुनाव के लिए 10 जुलाई को मतदान होगा. इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
अधिसूचना (शुक्रवार) को जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जून (शुक्रवार) होगी। नामांकन पत्रों की जांच 24 जून (सोमवार) को होगी जबकि नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 26 जून (बुधवार) है। उन्होंने कहा कि 10 जुलाई (बुधवार) को मतदान होगा और 13 जुलाई (शनिवार) को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
सिबिन सी ने कहा कि उपचुनाव की घोषणा के साथ ही आज यानी सोमवार से जालंधर पश्चिम क्षेत्र में चुनाव संहिता लागू हो गई है. यह संहिता 15 जुलाई (सोमवार) तक चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक लागू रहेगी। बता दें कि 34-जालंधर पश्चिम (एससी) विधायक शीतल अंगुराल के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई थी।

More Stories
वन स्टॉप सेंटरों के माध्यम से 17,651 महिलाओं को निःशुल्क सहायता: डॉ. बलजीत कौर
पंजाब में संभावित आतंकी हमला टला; दो ग्रेनेडों सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार
पंजाब ने स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए ऐतिहासिक मिशन शुरू करने हेतु वर्ल्ड बैंक के साथ 3,500 करोड़ रुपये का समझौता किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान