April 6, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

नगर निगम जालंधर की सख्त कार्रवाई: रेलवे स्टेशन से 87 लाख रुपये के बकाया पानी और सीवर बिल वसूले

Share news

जालंधर ब्रीज: नगर निगम जालंधर के मेयर विनीत धीर, कमिश्नर संदीप ऋषि और ज्वाइंट कमिश्नर डॉ. सुमनदीप कौर के निर्देशों पर फ्लाइंग स्क्वायड एस्टेट अधिकारी कम चीफ टैक्स कलेक्टर अश्वनी गिल तथा वाटर सप्लाई सुपरिटेंडेंट हरप्रीत वालिया की निगरानी में आज जोन नंबर 5 में विशेष कार्रवाई की गई।

इस दौरान जोन नंबर 5 के अंतर्गत जालंधर रेलवे स्टेशन से बकाया सीवर और पानी के बिलों की लगभग 87 लाख रुपये की राशि वसूली गई।

यह कार्रवाई जोन 5 के एरिया इंचार्ज इंस्पेक्टर योगेश शर्मा, हरजीत बॉबी, संजीव मुद्गिल, परमिंदर सिंह, सन्नी नाहर, रजिंदर सभरवाल तथा बिल वितरक अजय कुमार, कुनाल और गौरव की टीम द्वारा सफलतापूर्वक अंजाम दी गई।

नगर निगम जालंधर ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बकाया पानी और सीवर के बिल समय पर जमा करवाएं, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की कार्रवाई से बचा जा सके।


Share news