जालंधर ब्रीज: भारत के इतिहास में सबसे बड़ी हवाई दुर्घटना ने देश को हिला के रख दिया परंतु हादसे होने को रोकने के लिए अधिकारी कभी भी प्रयासरत नहीं रहते इसी का उदाहरण नगर निगम जालंधर में आपको कई बार देखने को मिलेगा हालही में निगम द्वारा सीवरेज की निकासी के लिए वार्ड नो 69 की मुख्य सड़क जो कि सबसे ज्यादा ट्रैफिक से भरपूर रहती है उस पर निगम प्रशासन द्वारा नालायकी की हद पार कर दी है वहां पर सारी सड़क को 3 फीट तक गहरा करके खड्डे का रूप दे दिया गया जिससे रोज 2 पहिया 4 पहिया वाहन पर सवार लोग गिर जाते है और हादसे के शिकार हो रहे है परंतु निगम प्रशासन के सिर पर जूं नहीं सरकती और बेपरवाह हो कर निगम का प्रशासन नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है और तो और ना ही कोई रोड सेफ्टी नियम को फॉलो किया जा रहा है और मुख्यमंत्री के सुरक्षा सड़क अभियान के तहत बनाई गई सड़क सुरक्षा फोर्स को ठेंगा दिखाया जा रहा है लोगों को जिस प्रकार उम्मीद थी निगम के अफसरों पर मेयर बनने के बाद नकेल डाली जाएगी परंतु मेयर भी पूरी तरह से फ्लॉप साबित हो रहे है अब देखते है कि जालंधर नगर निगम बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है कि लोगों के विरोध का ।




More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया