जालंधर ब्रीज: आम आदमी पार्टी(आप) ने कांग्रेस को करारा झटका दिया है। सोमवार को जालंधर नगर निगम में कांग्रेस के डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी, तीन कांग्रेसी काउंसलर एवं पंजाब मंडी बोर्ड के डायरेक्टर बलजीत सिंह पूपी कांग्रेस छोड़ कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। सभी नेताओं को ‘आप’ पंजाब के प्रभारी जरनैल सिंह और महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने पार्टी में शामिल कराया।
सोमवार को चंडीगढ़ पार्टी मुख्यालय में मीडिया के सामने डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी के साथ जालंधर नगर निगम के उनके तीन साथी काउंसलर रोहन सहगल, मिंटू गुज्जर और रजिंदर कुमार मिंटू आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इनके अलावा जालंधर के एक और प्रभावशाली व्यक्ति अमरजीत सिंह छाबड़ा ने भी ‘आप’ का दामन थामा।
इस मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए जरनैल सिंह ने कहा कि दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी के जन कल्याणकारी और क्रांतिकारी कार्यों को देख कर पंजाब सहित पूरे देश की जनता बेहद प्रभावित है। लोगों को आम आदमी पार्टी से काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनावों की तरह ही नगर निकाय चुनाव में भी आम आदमी पार्टी एकतरफा जीत दर्ज करेगी।
वहीं पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं ने कहा कि पंजाब में भगवंत मान सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को देखकर हमने आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला किया। पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, हम उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया