जालंधर ब्रीज:(रवि) जालंधर पुलिस एडीसीपी ट्रैफिक गगणेश शर्मा ने अपनी ट्रैफिक पुलिस अधिकारीयों सहित दुकानों के बाहर अवैध किये हुए कब्जो को लेकर और सड़क के ऊपर पड़े समान व अवैध रूप से खड़े वाहनों को लेकर सख्ती बरती और दुकानदारों को अपने वाहनों को पार्किंग में खड़े करने के लिए निर्देश दिए ।
ट्रैफिक समस्या पर जानकारी देते हुए गगणेश शर्मा ने बताया की आज फगवाड़ा गेट से लेकर भगत सिंह चौंक तक जो ट्रैफिक की समस्या हमारे पास आ रही है इसी को देखते हुए हमारे ट्रैफिक इंस्पेक्टर जसपाल सिंह और पुलिस के अधिकारीयों को साथ लेकर दुकानों के बाहर लगे वाहनो को पार्किंग में लगाने के सख्त आदेश दिए जिस से ट्रैफिक की समस्या का हल हो सके और कोरोना जैसी गंभीर महामारी में लोग सोशल डिस्टन्सिंग की पालना भी कर पाए और साथ उन्होंने कहा की वह सोमवार को नगर निगम के अधिकारीयों को साथ लेकर फिर से कार्रवाई करेंगे ताकि लोगो को ट्रैफिक समस्या का सामना न करना पड़े ।

More Stories
पंजाब की अपनी आईपीएल, 30 अगस्त से 13 सितंबर तक होने वाली शेर-ए-पंजाब ट्वेंटी-20 लीग में खेलेंगे शीर्ष खिलाड़ी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
पुलिस कमिश्नर ने अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश
स्वास्थ्य विभाग में 636, शुगरफेड में 101, वित्त में 57, रक्षा सेवाएं कल्याण में 51, सहकारिता में 11 और गृह विभाग में 10 नियुक्तियां हुईं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान