जालंधर ब्रीज: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा के लिए पंजाब भाजपा मीडिया वर्कशॉप को संबोधित किया। यह वर्कशॉप आज चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय में आयोजित की गई थी। शेरगिल ने प्रदेश के सभी प्रवक्ताओं/पैनलिस्टों के लिए वर्कशॉप का संचालन किया, जिसमें आगामी आम चुनावों के लिए मीडिया रणनीति के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।
शेरगिल ने कहा कि मीडिया वर्कशॉप के दौरान बातचीत बहुत अच्छी और उपयोगी रही। वर्कशॉप के दौरान सीनियर भाजपा नेता, जिनमें पंजाब और चंडीगढ़ भाजपा के महासचिव (संगठन) मंथरी श्रीनिवासुलु और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर.पी. सिंह भी प्रमुख तौर पर मौजूद रहे। गौरतलब है कि भाजपा सोशल मीडिया, टीवी पर बहस और प्रवक्ता के आचरण से लेकर विभिन्न विषयों को कवर करने के लिए एक पूरे दिन की मीडिया वर्कशॉप आयोजित कर रही है।

More Stories
आम आदमी क्लीनिक संयुक्त मोर्चा पंजाब,25 नवंबर 2026 को संगरूर में रोष प्रदर्शन और भूख हड़ताल
ए.पी.जे. स्कूल, महावीर मार्ग, जालंधर में वार्षिक उत्सव ‘परवाज़’ – द जर्नी बिगिन्स’ का भव्य आयोजन
बीआईएस द्वारा जालंधर में IS 15658:2021 – कंक्रीट पेविंग ब्लॉक्स पर दो दिवसीय कैप्सूल कोर्स का आयोजन