February 26, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

जयवीर शेरगिल ने पंजाब भाजपा की मीडिया वर्कशॉप को संबोधित किया

Share news

जालंधर ब्रीज: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा के लिए पंजाब भाजपा मीडिया वर्कशॉप को संबोधित किया।  यह वर्कशॉप आज चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय में आयोजित की गई थी।  शेरगिल ने प्रदेश के सभी प्रवक्ताओं/पैनलिस्टों के लिए वर्कशॉप का संचालन किया, जिसमें आगामी आम चुनावों के लिए मीडिया रणनीति के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।

शेरगिल ने कहा कि मीडिया वर्कशॉप के दौरान बातचीत बहुत अच्छी और उपयोगी रही।  वर्कशॉप के दौरान सीनियर भाजपा नेता, जिनमें पंजाब और चंडीगढ़ भाजपा के महासचिव (संगठन) मंथरी श्रीनिवासुलु और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर.पी. सिंह भी प्रमुख तौर पर मौजूद रहे। गौरतलब है कि भाजपा सोशल मीडिया, टीवी पर बहस और प्रवक्ता के आचरण से लेकर विभिन्न विषयों को कवर करने के लिए एक पूरे दिन की मीडिया वर्कशॉप आयोजित कर रही है।


Share news

You may have missed