February 28, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी को जेल सुपरीटेंडैंट करनाल ने नौदीप कौर के साथ मुलाकात की नहीं दी इजाज़त

Share news

जालंधर ब्रीज: पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती मनीषा गुलाटी को जेल सुपरीटेंडैंट करनाल ने कामगार कार्यकर्ता नौदीप कौर के साथ मुलाकात करने की इजाज़त देने से इनकार कर दिया है।


इस सम्बन्धी आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि आज प्रात:काल करनाल जेल के सुपरीटेंडैंट ने पंजाब राज्य महिला आयोग के कार्यालय में फ़ोन करके कहा कि श्रीमती गुलाटी को नौदीप कौर के साथ मुलाकात करने के लिए पहले हरियाणा सरकार से मंज़ूरी लेनी होगी।


Share news