जालंधर ब्रीज: ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ थीम के साथ 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून,2025 को 12 विंग एयरफोर्स स्टेशन, चंडीगढ़ में मनाया गया। वायु योद्धाओं और उनके परिवार के सदस्यों ने योग कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग प्रशिक्षक के रूप में प्रशिक्षित वायु योद्धाओं ने बड़ी विशेषज्ञता के साथ सामान्य योग प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सामूहिक योग गतिविधियों का संचालन किया।
इस कार्यक्रम में विभिन्न योगिक क्रियाएं, ध्यान अभ्यास, संकल्प, प्रार्थना और प्रदर्शन शामिल थे। स्टेशन कर्मियों की पूरे दिल से भागीदारी ने योग दिवस को एक शानदार अवसर बनाया।


More Stories
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित
लोहे और स्टील की कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4.35 करोड़ रुपये का माल जब्त: हरपाल सिंह चीमा
नशों पर अंकुश लगाने के लिए डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस की एएनटीएफ में अत्याधुनिक स्पेशल इंटेलिजेंस एंड टेक्निकल यूनिट का उद्घाटन किया