जालंधर ब्रीज: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, जालन्धर द्वारा आज यहां पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेस (पिम्स) में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस -2023 मनाया गया। इस वर्ष योग दिवस का थीम वसुधैव कुटुम्बकम था।

इस दौरान मेडिकल कॉलेज के छात्रों व डॉक्टरों ने जहां योग कर तंदुरुस्त रहने के लिए इस पद्धति को अपनाने का संदेश दिया वहीं उन्होंने ये भी बताया की वे अपने मरीजों को भी योग सिखाते हैं ताकि वह जल्दी ठीक हो सकें।

इस मौके पर पिम्स के डॉ अमित सिंह, डॉ कंवलजीत सिंह, डॉ राजीव अरोड़ा, डॉ सुरिंदर सिंह अजरावत व क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी राजेश बाली ने भी सब के साथ योग किया।
डॉ अमित व उनके साथियों ने सभी को अपने जीवन में योग अपनाने का आह्वान किया।

उपस्थित सभी जनों को योग प्रशिक्षकों डॉ यशी बंसल, डॉ वैशाली व योग ट्रेनर विजयलक्ष्मी द्वारा योग के अनेक आसान करवाए गए व प्राणायाम की महत्ता के बारे में जानकरियां दी गईं।

केन्द्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी राजेश बाली द्वारा योग के बाद इसी विषय पर एक क्विज़ मुकाबला भी करवाया गया और विजेताओं को ईनाम बांटे। ब्यूरो द्वारा गणमान्यों और योग प्रशिक्षकों को सम्मानित भी किया गया।
ब्यूरो के गीत एवम नाटक प्रभाग के कलाकारों ने भी योग पर एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया