जालंधर ब्रीज: 24 जनवरी 2026 देहरादून !मेरा युवा भारत देहरादून (युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार)के तत्वाधान में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र देहरादून में अंतर जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 24 जनवरी 2026 से 28 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।

जिसमें जिला उधम सिंह नगर के 37 युवा प्रतिभागी प्रतिभागी कर रहे हैं। इस वर्ष 2026 की थीम एक भारत श्रेष्ठ भारत संस्कृत संवाद और सहयोग है। इसका उद्देश्य यह है कि युवा अन्य जिलों की संस्कृति, बोलियां, परंपराओं के विषय में जानकारी प्राप्त कर सके। इस कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पद्मश्री शिक्षाविद लेखक ऑर्थोपेडिक एवं एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ प्रोफेसर बी के एस संजय व विशिष्ट अतिथि के रूप में पर्यावरणविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता अवधेश शर्मा, मेरा युवा भारत देहरादून की उपनिदेशक मोनिका नांनद व प्रोग्राम एवं कार्यक्रम सहायक प्रवेश सिंह बजवाल द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया गया।

मेरा युवा भारत देहरादून की उपनिदेशक मोनिका नांनद व प्रोग्राम एवं कार्यक्रम सहायक प्रवेश सिंह बजवाल द्वारा मुख्य अतिथि डॉ प्रोफेसर बीके एस संजय व विशिष्ट अतिथि अवधेश शर्मा को स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र व पुष्प गुच्छ भेंटकर कर उनका स्वागत किया गया ।

मेरा युवा भारत देहरादून की उपनिदेशक मोनिका नांनद द्वारा उपस्थित सभी प्रतिभागियों को कार्यक्रम की रूपरेखा से परिचित करवाया।

विशिष्ट अतिथि अवधेश शर्मा जी ने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण, बंधुआ मजदूरी के इतिहास के विषय पर चर्चा की और बताया कि किस प्रकार संगठन में रहकर सामाजिक कुरीतियों के विरोध में लड़ाई लड़ी जा सकती है।

मुख्य अतिथि डॉ प्रो बीके एस संजय ने युवाओं को जितनी ज्यादा गति उतनी ज्यादा क्षति कविता के माध्यम से जागरुक करते हुए कहा कि सड़क नियमों का पालन न करना कितना जानलेवा हो सकता है और कहा कि स्कूलों में भी ड्राइविंग ट्रेनिंग दी जानी चाहिए और उनके द्वारासभी उपस्थित युवाओं को सड़क नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलवाई गई।

संजय जी बड़े-बड़े अस्थि ऑपरेशन को दिशा देने का भी कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर माय भारत उधम सिंह नगर की पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मुस्कान चावला, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक तनीशा चावला, अरुण कुमार,अर्जुन यादव, शिवास्वामी, पूजा वर्मा वह अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे।

More Stories
फुट्टी स्किल फुटबॉल अकैडमी द्वारा पहला फुटबॉल टूर्नामेंट सफलतापूर्वक संपन्न
आयकर विभाग द्वारा नए आयकर अधिनियम और टीडीएस/टीसीएस प्रावधानों पर सेमिनार का आयोजन
मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने 17 साल पूरे किए