जालंधर ब्रीज: पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने ‘राष्ट्रीय यूथ पार्लियामेंट प्रोग्राम’ के लिए विद्यार्थियों को तैयारी करवाने के लिए सिलेबस बना कर स्कूलों को भेज दिया है और इसीआधार पर विद्यार्थियों को तैयारी करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
इसकी जानकारी देते हुए आज यहाँ स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि विद्यार्थियों में लोकतंत्रीय मूल्यों के प्रति लगन और भावना पैदा करने के मकसद से ‘राष्ट्रीय यूथ पार्लियामेंट प्रोग्राम’ करवाया जाता है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस प्रोग्राम के लिए विद्यार्थियों को तैयार करने के लिए सिलेबस तैयार किया है। प्रवक्ता के अनुसार इस प्रोग्राम में 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों के लिए नागरिक शास्त्र के विषयों में से जबकि ग्यारहवी और बाहरवीं के विद्यार्थियों के लिए राजनीति शास्त्र में से सिलेबस अंतिम रूप दिया गया है।
प्रवक्ता के अनुसार स्कूल मुखियों को भेजे गए सिलेबस के आधार पर ही विद्यार्थियों को तैयारी के लिए गतिविधियों करवाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। प्रवक्ता के अनुसार इससे विद्यार्थियों को न केवल अकादमिक ज्ञान प्राप्त होगा बल्कि वह ‘राष्ट्रीय यूथ पार्लियामेंट प्रोग्राम’ के लिए पहले से ही तैयार हो सकेंगे।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया