जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पांचाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे पंजाब सरकार के साथ अदालतों में लंबित मामलों की पैरवी करके अदालती मामलों का शीघ्र निपटान सुनिश्चित करें ताकि इन मामलों की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी जा सके।
डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पांचाल ने आज यहां जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए कहा कि “पंजाब डिस्प्यूट रैजुलेशन और लिटीगेशन पालिसी 2020” यथासंभव लागू किया जाये।
उन्होंने कहा कि जांच अधिकारियों और जिला अटॉर्नी के अधिकारियों की संयुक्त सेमिनार लगाया जाये ताकि अदालती केसों की पैरवी बेहतर तरीके से की जा सके।
उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग द्वारा नामांकित किया नोडल अधिकारी कम से कम प्रथम श्रेणी का अधिकारी होगा।
डिप्टी कमिश्नर ने विभागाध्यक्षों को अपने विभाग से संबंधित अदालतों में लंबित सभी केसों की वर्तमान स्थिति रिपोर्ट सौंपने और सभी केसों में पंजाब सरकार का पक्ष मजबूती से रखने के लिए भी कहा।

More Stories
नेत्रहीन व्यक्तियों के लिए छठी इंद्रिय के माध्यम से तकनीकी शिक्षा
‘सतलुज’ फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटाने में भाजपा की कोई भूमिका नहीं; लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह निराधार और भ्रामक : सरदार रवनीत सिंह
जालंधर के मेयर विनीत धीर की माता जी की रस्म क्रिया 6 जुलाई को श्री देवी तालाब मंदिर में