February 9, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

सीमा सुरक्षा बल पश्चिम कमान के महानिरीक्षक (मानव संसाधन एवं लॉजिस्टिक) हुए सेवानिवृत

Share news

जालंधर ब्रीज: प्रमोद कुमार यादव, महानिरीक्षक (मानव संसाधन एवं लॉजिस्टिक) मुख्यालय विशेष महानिदेशक, सीमा सुरक्षा बल, पश्चिम कमान (चण्डीगढ) अपनी 38 वर्ष की सेवा पूर्ण करके दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को सेवानिवृत हुए।

इन्होंने अपने 38 वर्ष के सेवाकाल में देश के विभिन्न दुर्गम एवं अति दुर्गम इलाकों में प्रशंसनीय सेवा प्रदान की। इन्होंने तीन बार विभिन्न विशिष्ट संस्थानों में प्रतिनियुक्त रहते हुए प्रभावशाली कार्य किया। इनकी ऑपरेशनल उपलब्धियों के चलते इन्हें दो बार ‘वीरता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार’ व ‘सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक’ तथा महानिदेशक सीमा सुरक्षा बल द्वारा पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

इसके साथ ही उप निरीक्षक जोगिन्दर सिंह भी आज ही के दिन अपनी 40 वर्ष की सराहनीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत हुए।

इस उपलक्ष्य में सीमा सुरक्षा बल पश्चिम कमान मुख्यालय के कैम्पस में विदाई समारोह का आयोजन कर हरबख्श सिंह ढिल्लों, महानिरीक्षक (ऑपरेशन) द्वारा महानिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव व उप निरीक्षक जोगिनदर सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर पूरे पश्चिम कमान सीमा सुरक्षा बल की ओर से उनकी समर्पित सेवा हेतु हार्दिक धन्यवाद के साथ उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की गयी।


Share news