जालंधर ब्रीज: आईएनएस तबर ने फ्रांस के ब्रेस्ट की बंदरगाह यात्रा पूरी होने पर दिनांक 15 और 16 जुलाई 2021 को बिस्के की खाड़ी में फ्रांस के नौसैनिक फ्रिगेट एफएनएस एक्विटाइन के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास किया। एफएनएस एक्विटाइन से ट्विन इंजन हेलीकॉप्टर (एनएच 90) और फ्रांसीसी नौसेना के चार राफेल लड़ाकू विमानों ने भी इस युद्धाभ्यास में हिस्सा लिया।

जहाजों द्वारा पनडुब्बी रोधी, सतह पर किए जाने वाले युद्धाभ्यास, समुद्री दृष्टिकोण पर पुनःपूर्ति, लक्ष्य पर गोलीबारी, विजिट बोर्ड सर्च एंड सीज़र (वीबीएसएस), स्टीम पास्ट,एयर डिफेंस, एयर पिक्चर संकलन, वर्टिकल रिप्लेनिश्मेन्ट और क्रॉसडेक ऑपरेशंस जैसे कई अभियानों का अभ्यास किया गया। यह अभ्यास पारस्परिक रूप से अंतरसंचालनीयता बढ़ाने और समुद्री खतरों के खिलाफ संयुक्त अभियानों को मजबूत करने की दिशा में लाभप्रद था।

More Stories
केंद्र सरकार ने बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए 3,324 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की
एम्स गुवाहाटी अध्यक्ष ने राज्यपाल को भेंट की सड़क सुरक्षा पर आधारित पुस्तक
आयकर विभाग द्वारा नए आयकर अधिनियम और टीडीएस/टीसीएस प्रावधानों पर सेमिनार का आयोजन