जालंधर ब्रीज: कारपेंटरी से संबंधित लघु टूल्स और अन्य हाई-क्वालिटी हैंड टूल्स बनाने वाली चेक रिपब्लिक की प्रसिद्ध कंपनी ‘फ़िन्नी’ के मैनेजिंग डायरेक्टर मिस्टर मार्सेल परगल्लर ने मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर का दौरा किया। उनके साथ उनके सुपुत्र भी उपस्थित थे।

मिस्टर मार्सेल का कॉलेज में स्वागत प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह और डीएवी कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी के सेक्रेटरी अजय गोस्वामी ने किया।

अपने दौरे के दौरान मिस्टर मार्सेल ने कॉलेज के विभिन्न विभागों का अवलोकन किया। उन्होंने लेक्चर थियेटर में चल रहे शैक्षणिक सत्र को देखा, प्रोजेक्ट पर काम कर रहे विद्यार्थियों से बातचीत की और लाइब्रेरी, वर्कशॉप तथा ऑडिटोरियम का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि कॉलेज का अत्याधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर, उपकरण और सुविधाएं देखकर वे अत्यंत प्रभावित हुए हैं। इस अवसर पर अजय गोस्वामी और प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने मिस्टर मार्सेल परगल्लर को सम्मानित भी किया।

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया