June 22, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

भारत का आमूल टीकाकरण कवरेज 17.72 करोड़ के पार

Share news

जालंधर ब्रीज: केंद्र सरकार तीसरे स्तर की मेडिकल सुविधा को मजबूत बनाने के लिये वैश्विक सहायता का समुचित आबंटन तेजी से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कर रही है, ताकि कोविड प्रबंधन को बल मिले। अब तक वायु और सड़क के जरिये कुल 9,284 ऑक्सीजन कंसेन्ट्रेटर, 7,033 ऑक्सीजन सिलेंडर, 19 ऑक्सीजन जेनरेशन संयंत्र, 5,933 वेंटीलेटर/बाई पीएपी और 3.44 लाख से अधिक रेमडेसिविर इंजेक्शनों की खेप राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को रवाना की है।

दूसरी तरफ, अब तक देशभर में तीसरे चरण के टीकाकरण के दौरान लगने वाली वैक्सीन की खुराक 17.72 करोड़ के पार पहुंच गई है।

आज सात बजे सुबह तक मिलने वाली अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार 25,70,537 सत्रों में कुल 17,72,14,256 वैक्सीन की खुराक दी गई है। इनमें 96,00,420 ऐसे स्वास्थ्य कर्मी (एचसीडब्लू) हैं, जिन्हें पहली खुराक और 65,70,062 को दूसरी खुराक दी गई। इसके अलावा 1,42,34,793 अग्रिम पंक्ति के कर्मियों (एफएलडब्लू) ने पहली और 80,30,007 ने दूसरी खुराक ली।इसी तरह 18-45 आयुवर्ग के 34,80,618 साधारण लोगों ने पहली खुराक, 45-60 वर्ष आयुवर्ग के 5,62,43,308 ने पहली और 81,58,535 ने दुसरी खूराक ली। साठ साल से अधिक आयु के 5,40,99,241 ने पहली और1,67,97,272 ने दूसरी खुराक ली।

एचसीडब्लू पहली खुराक 96,00,420
दूसरी खुराक 65,70,062
एफएलडब्लू पहली खुराक 1,42,34,793
दूसरी खुराक 80,30,007
18-44 वर्ष आयुवर्ग पहली खुराक 34,80,618
45-60 वर्ष आयुवर्ग पहली खुराक 5,62,43,308
दूसरी खुराक 81,58,535
60 वर्ष से ऊपर पहली खुराक 5,40,99,241
दूसरी खुराक 1,67,97,272
  योग 17,72,14,256

18-44 आयुवर्ग के 4,31,285 लोगों को पिछले 24 घंटे में कोविड वैक्सीन की पहली खुराक दी गई। पिछले 24 घंटों में 30 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 34,80,618 कोविड खुराक दी गई। नीचे दी गई तालिका में 18-44 आयुवर्ग के लोगों को वैक्सीन दिये जाने का आंकड़ा पेश किया जा रहा हैः

क्रमांक राज्य कुल
1 अंडमान एवं नीकोबार द्वीप समूह 1,160
2 आंध्रप्रदेश 1,211
3 असम 1,31,920
4 बिहार 3,04,490
5 चंडीगढ़ 2
6 छत्तीसगढ़ 1,028
7 दिल्ली 4,71,908
8 गोवा 1,464
9 गुजरात 3,87,579
10 हरियाणा 3,56,291
11 हिमाचल प्रदेश 14
12 जम्मू एवं कश्मीर 30,163
13 झारखंड 94
14 कर्नाटक 74,996
15 केरल 771
16 लद्दाख 86
17 मध्यप्रदेश 91,938
18 महाराष्ट्र 6,27,241
19 मेघालय 6
20 नगालैंड 4
21 ओडिशा 85,905
22 पुदुच्चेरी 1
23 पंजाब 5,482
24 राजस्थान 5,53,265
25 तमिलनाडु 22,833
26 तेलंगाना 500
27 त्रिपुरा 2
28 उत्तरप्रदेश 2,66,140
29 उत्तराखंड 50,996
30 पश्चिम बंगाल 13,128
योग 34,80,618
   

पिछले 24 घंटों में लगभग 19 लाख टीके लगाये गये।

टीकाकरण अभियान के 117वें दिन (12 मई, 2021) को 18,94,409 वैक्सीन की खुराक दी गई। कुल 17,684 सत्रों में 9,98,409 लाभार्थियों को पहली खुराक और 8,96,582 को टीके की दूसरी खुराक दी गई।


Share news