
जालंधर ब्रीज: पिछले 24 घंटों में 32,99,337 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 116.87 करोड़ (1,16,87,28,385) के अहम पड़ाव से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,20,77,324 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।
आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:
एचसीडब्ल्यू | पहली खुराक | 1,03,82,290 |
दूसरी खुराक | 94,07,092 | |
एफएलडब्ल्यू | पहली खुराक | 1,83,76,108 |
दूसरी खुराक | 1,63,19,085 | |
18-44 वर्ष आयु वर्ग | पहली खुराक | 44,29,75,971 |
दूसरी खुराक | 19,15,97,004 | |
45-59वर्ष आयु वर्ग | पहली खुराक | 18,08,59,227 |
दूसरी खुराक | 11,12,04,851 | |
60 वर्ष से ज्यादा | पहली खुराक | 11,32,78,631 |
दूसरी खुराक | 7,43,28,126 | |
कुल | 1,16,87,28,385 |
पिछले 24 घंटों में 12,510 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,39,34,547 हो गई है।
नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.31% है।
More Stories
जालंधर के पी.ए.पी. ग्राउंड में योगाभ्यास कर राज्य स्तरीय ‘सी.एम. दी योगशाला’ प्रोग्राम का किया नेतृत्व
मतदाता फोटो पहचान पत्रों की डिलीवरी तेज़ी से करेगा भारतीय चुनाव आयोग
प्रधानमंत्री और अमेरिका के राष्ट्रपति के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री का वक्तव्य