जालंधर ब्रीज: कोविड-19 के दौरान जरूरतमंदो को सहायता प्रदान करने के लिए नौसेना एअर स्टेशन (एनएएस) उत्क्रोश और सामग्री संगठन (पोर्टब्लेयर) ने पोर्ट ब्लेयर में खाद्य सामग्री वितरित किये।
एनएएस उत्क्रोश ने 155 श्रमिकों के लिये खाद्य सामग्री वितरण कैम्प का आयोजन किया। ये श्रमिक एअर स्टेशन के अवसंरचना विकास के लिये काम करते हैं। वर्तमान में ये श्रमिक स्टेशन के आस-पास के क्षेत्रों में रह रहे हैं।
एमओ (पीबीआर) की एक टीम ने वनवासी कल्याण आश्रम का दौरा किया तथा कर्मचारियों और बच्चों को पका हुआ भोजन तथा खाद्य सामग्री वितरित किये। वनवासी कल्याण आश्रम एक गैर-लाभकारी संस्था है जो जनजातीय बच्चों को आश्रय और भोजन प्रदान करती है। संस्था की पोर्ट ब्लेयर इकाई में 38 बच्चे रह रहे हैं। संस्था उन गरीब जनजातीय परिवारों को ठहरने का स्थान उपलब्ध कराती है जो ईलाज के लिए पोर्ट ब्लेयर आते हैं। टीम ने बच्चों और कर्मचारियों को कोविड-19 तथा लॉकडाउन के दौरान बरती जानेवाली सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी।

More Stories
आयकर विभाग द्वारा नए आयकर अधिनियम और टीडीएस/टीसीएस प्रावधानों पर सेमिनार का आयोजन
प्रधानमंत्री ने महान संत श्री गुरु रविदास महाराज जी को श्रद्धांजलि अर्पित की
केंद्रीय बजट 2026-27 का सारांश