जालंधर ब्रीज: गोवा प्रत्येक वर्ष 19 दिसम्बर को अपना मुक्ति दिवस मनाता है। गोवा की मुक्ति के 60 वर्ष होने पर पणजी में 19 दिसम्बर, 2021 को हीरक जयंती समारोह आयोजित किए गए। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहीद स्मारक, आजाद मैदान पर पुष्पांजलि अर्पित की। तीनों सेना के 100 लोगों ने समारोह के दौरान गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया और बिगुल वादकों ने ‘लास्ट पोस्ट’ बजाया।
प्रधानमंत्री ने भारतीय नौसेना, तटरक्षक और सिविल एजेंसियों की नौकाओं द्वारा प्रस्तुत परेड़ ऑफ सेल्स और मीरामार बीच से भारतीय नौसेना के विमान के फ्लाईपास्ट को भी देखा।
हीरक जयंती समारोह का समन्वय भारतीय नौसेना द्वारा वाइस एडमिरल अजेंद्र बहादुर सिंह, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, पश्चिमी नौसेना कमान और रियर एडमिरल फिलिपोज जी पिनुमूटिल, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग गोवा क्षेत्र की उपस्थिति में किया गया।


More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित