जालंधर ब्रीज: इंडियन डेंटल एसोसिएशन जालंधर ब्रांच और श्रीमन हॉस्पिटल ने मुख के कैंसर के बारे में एक दिन सेमिनार का आयोजन किया जिसमें शहर के 100+ डेंटल सर्जन ने हिस्सा लिया।
यह समारोह इंडियन डेंटल एसोसिएशन जालंधर ब्रांच के प्रेसिडेंट डॉक्टर अजय बिब्रा की देखरेख में करवाया गया मंच का संचालन इंडियन डेंटल एसोसिएशन सेक्रेट्री डॉक्टर मनमोहित सिंह एवं डॉ निधि प्रहार ने मिलकर किया।
इसमें श्रीमन हॉस्पिटल से आए डॉक्टर अमित गुप्ता डॉ अरविंद कौशल एवं डॉ अरुण शर्मा मौजूद थे जिन्होंने मुंह व जीभ के कैंसर के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
हॉस्पिटल से आए तीनों स्पीकर्स ने मुंह के कैंसर के बारे में जानकारी देते हुए बताया की मुख के कैंसर सबसे पहले दांतो के डॉक्टर ही देख पाते हैं और अगर सही समय पर रहते हुए ओरल कैंसर को इनिशियल स्टेज पर पकड़ा जाए तो पेशेंट की जान का जोखिम बहुत कम हो जाता है ।
वहीं मुख कैंसर के कारणों ,मुख के कैंसर रोग की पहचान मुख के कैंसर की टाइप्स एवं मुख्य कैंसर के इलाज के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में श्रीमन हॉस्पिटल के डायरेक्टर वीपी शर्मा डॉक्टर हरमीत पाल डॉ राजीव भाटिया डॉ अजय मरवाहा शामिल हुए जिनके साथ डॉ राजेश यादव डॉ एसके सरीन डॉक्टर सुधीर मित्तल डॉक्टर सुनील मल्हन डॉक्टर भूपेंद्र प्रहार डॉक्टर कमलदीप महल डॉक्टर एचके महाजन डॉक्टर मनीष कौशल डॉ हरजीत विरदी डॉ गौरव देव डॉक्टर अचल मल्होत्रा डॉ मनदीप अनेजा डॉक्टर रमन जिंदल डॉक्टर डांग डॉ अशोक शर्मा डॉक्टर आशीष वाही डॉक्टर गुरप्रीत कौर डॉक्टर ए एस रियार आदि डॉक्टरों ने हिस्सा लिया।

More Stories
वन स्टॉप सेंटरों के माध्यम से 17,651 महिलाओं को निःशुल्क सहायता: डॉ. बलजीत कौर
पंजाब में संभावित आतंकी हमला टला; दो ग्रेनेडों सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार
पंजाब ने स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए ऐतिहासिक मिशन शुरू करने हेतु वर्ल्ड बैंक के साथ 3,500 करोड़ रुपये का समझौता किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान