जालंधर ब्रीज: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले को 7 विकेट से जीत लिया । इसी के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज पर कब्जा कर लिया । रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और उसे गेंदबाजों ने सही साबित किया। श्रीलंका ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 183 रन बनाए और भारतीय टीम को 184 रन का लक्ष्य दिया। जिसका पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 17 गेंद शेष रहते हुए मुकाबले को 7 विकेट से अपने नाम कर लिया।
इस दौरान श्रेयस अय्यर ने 44 गेंद में नाबाद 74 रन तो ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 18 गेंद में 45 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। जिसमें जडेजा ने 7 चौके और एक छक्का जड़ा। वहीं ईशान किशन के आउट होने पर संजू सैमसन क्रीज पर आए और श्रेयस अय्यर के साथ टीम के स्कोर को आगे बढ़ाने में धीरे-धीरे मदद की। हालांकि अंत में उन्होंने कई बड़े शॉर्ट्स खेलते हुए 25 गेंद में 39 रन बनाए। संजू सैमसन ने 39 रनों की पारी में 2 चौके और 3 छक्के लगाने में कामयाब हुए।

More Stories
बीआरपीएल द्वारा पहला महिला क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित
पंजाब सरकार ने नौजवानों को नशों से दूर रखने के उद्देश्य से खेलों की ओर प्रेरित करने के लिए पंजाब क्रिकेट लीग को दी मंजूरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
फुट्टी स्किल फुटबॉल अकैडमी द्वारा पहला फुटबॉल टूर्नामेंट सफलतापूर्वक संपन्न