जालंधर ब्रीज:
भारत में पहली बार एक ही दिन में 4,20,000 से अधिक रिकॉर्ड संख्या में कोविड टैस्ट किए गए हैं। इस रिकॉर्ड वृद्धि से पूर्व विगत एक सप्ताह से भी अधिक समय तक प्रतिदिन 3,50,000 टैस्ट होते रहे हैं। गत 24 घन्टों के दौरान टैस्ट किए गए 4,20,898 सैम्पल्स के साथ प्रत्येक 10 लाख की जनसंख्या के पीछे टैस्टों की संख्या बढ़़ कर 11,485 हो गई है तथा देश में कुल 1,58,49,068 टैस्ट हो चुके हैं। ये दोनों आंकड़े निरंतर बढ़ते ही जा रहे हैं। इस उपलब्धि के पीछे जिस सशक्त पक्ष का योगदान है, वह है लैब्स की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी; जनवरी 2020 में देश में केवल एक लैब थी परन्तु आज यह संख्या बढ़ कर 1,301 हो गई है – जिन में 902 सरकारी लैबोरेट्रीज़ हैं तथा 399 निजी। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश जैसे इस क्षेत्र के राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेश चण्डीगढ़ में ऐसी 80 लैब्स (62 सरकारी लैब्स तथा 18 निजी लैब्स) हैं।
अब जब इस क्षेत्र के राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेश की सरकारें अपनी क्षमता में वृद्धि कर रही हैं, वहीं डॉक्टर भी आम लोगों को कोई लक्ष्ण दिखाई पड़ने पर टैस्टिंग हेतु स्वयं आगे आने के लिए उत्साहित कर रहे हैं। हरियाणा के एक सिविल अस्पताल में कार्यरत डॉ. सुखविन्द्र सिंह ने लोगों को आह्वान किया कि यदि उन में ज्वर, श्वास लेने में कठिनाई, स्वाद या सूंघने की शक्ति का ग़ायब हो जाना इत्यादि जैसे कोई लक्ष्ण उजागर होते हैं, तो वह बिना किसी देरी के कोविड-19 टैस्ट करवाएं तथा उन्होंने लोगों को अपना मनोबल ऊँचा रखने का परामर्श भी दिया। इस समय जब कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी होती जा रही है, डॉक्टर अपनी ड्यूटियां करने के साथ-साथ आम जनता में कोविड-19 हेतु उपयुक्त व्यवहार अपनाने के लिए जागरूकता उत्पन्न करने का कार्य भी कर रहे हैं – पंजाब के फ़रीदकोट ज़िले के एसएमओ डॉ. राजीव कुमार भण्डारी ऐसे ही कर रहे हैं। वह बताते हैं कि कोरोना वायरस के विरुद्ध युद्ध में शारीरिक दूरी बना कर रखने, फ़ेस मास्क पहनने, हाथ नियमित रूप से धोते रहने जैसी आधारभूत सावधानियों का अनुपालन करना महत्त्वपूर्ण है।
कोविड-19 से संबंधित तकनीकी मामलों पर प्रत्येक प्रकार की सही व अपडेट्ड (ताज़ा) जानकारी एवं एडवाईज़री हेतु कृप्या नियमित रूप से यहां जाएं: https://www.mohfw.gov.in/ तथा @MoHFW_INDIAकोविड-19 संबंधी किसी भी प्रकार के प्रश्न हों, तो कृप्या स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के हैल्पलाईन नम्बरः +91-11-23978046 अथवा 1075 (टोल-फ्ऱी) पर कॉल करें।

More Stories
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया
50000 रुपए रिश्वत की मांग करने वाला सरपंच विजीलैंस ब्यूरो ने किया काबू
जबरन वसूली से संबंधित गोलीबारी की घटनाओं में शामिल दो बी.के.आई. कारकुन जालंधर से गिरफ्तार; पिस्तौल बरामद