जालंधर ब्रीज: देशभर में ज्ञानवर्धक सामग्रियों के आसान और किफायती प्रसारण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भारतीय डाक ने ‘ज्ञान पोस्ट’ नामक एक नई सेवा की शुरुआत की है। यह सेवा विशेष रूप से शैक्षिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक सामग्री को बहुत ही रियायती दरों पर भेजने के लिए डिज़ाइन की गई है।

‘ज्ञान पोस्ट’ सेवा भारतीय डाक की उस निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत वह देश के हर कोने तक शिक्षा और जानकारी को पहुँचाने में सहायक बन रही है। यह पहल शिक्षार्थियों, संस्थानों और समाज के सभी वर्गों को सुलभ जानकारी प्रदान करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।
यह सेवा 1 मई 2025 से प्रभावी हो चुकी है और अब चंडीगढ़ डिवीजन के सभी डाकघरों में उपलब्ध है। भारतीय डाक, सभी शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों तथा आम नागरिकों से आग्रह करता है कि वे इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाएं और ज्ञान के प्रसार में सहभागी बनें।
‘ज्ञान पोस्ट’ सेवा के उपयोग हेतु मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट www.indiapost.gov.in पर उपलब्ध है।

More Stories
कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने रक्षा सेवा कल्याण विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
प्राइमरी और मास्टर कैडर स्पेशल एजुकेटरों की भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी शुरू; शिक्षा विभाग को शीघ्र विज्ञापन जारी करने के निर्देश: हरपाल सिंह चीमा
भगवंत मान सरकार सरकारी स्कूलों को और मजबूत बनाने के लिए जल्द करेगी मास्टर कैडर शिक्षकों की भर्ती : हरजोत सिंह बैंस