June 20, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 100 करोड़ वैक्सीनेशन कर इतिहास रचने वाला भारत विशव का पहला देश: अश्वनी शर्मा

Share news

जालंधर ब्रीज: भारतीय जनता परी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने देश में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा 100 करोड़ पार किए जाने पर पठानकोट के कोरोना-वारियर्स जिसमें स्वास्थ्य-विभाग, पुलिस तथा अन्य विभागों के फ्रंट-लाईन कर्मी शामिल थे, को सम्मानित किया गया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने खुद पठानकोट के सभी वैक्सीनेशन सेंटरों पर पहुंचकर टीकाकरण में सहयोग देने वाले सेहत विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस कड़ी में सबसे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने एस.एम.ओ. डॉ. राकेश सरपाल और कार्यकारी एस.एम.ओ. डॉ. सुनील चांद को सम्मानित किया। उसके बाद पशु अस्पताल में बने वैक्सीनेशन सेंटर में पहुंच कर टीकाकरण के लिए तैनात स्टाफ को सम्मानित किया और उनका हौसला बढ़ाया। इसके अलावा अश्वनी शर्मा शहर के सभी वैक्सीनेशन सेंटरों में भी गए और कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित किया।

अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि वीरवार को प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में भारत ने 100 करोड़ वैक्सीन लगाने का विश्व में इतिहास रच दिया है और भारत एकमात्र ऐसा पहला देश है, जिसने इतनी तेजी से यह आंकड़ा पार किया है। प्रधानमंत्री मोदी के बेहतरीन नेतृत्व में देश को वैक्सीन के रूप में सुरक्षा चक्र मिला है। यह देश की जनता के सहयोग के बिना संभव नहीं था। यह सभी के सामूहिक प्रयास का नतीजा है। उन्होंने कहा कि भारत एक विकसित नहीं विकासशील देश है। इन परिस्थितियों में समय से पहले 100 करोड़ डोज का मुकाम हासिल करना बड़ी बात है। बाकी देशों के लिए यह खोज का विषय है।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देशवासियों को दूसरी डोज के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं। ताकि देश का हर नागरिक सुरक्षित हो। इस महामारी के दौर में जिन लोगों ने दिन-रात कार्य कर लोगों का टीकाकरण किया है, वह तहे-दिल से उनका धन्यवाद करते हैं और इसी तरह के राष्ट्र-व्यापी सम्मान समारोह पूरे देश में करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर देशवासी सेहत कर्मियों के जज्बे की सराहना कर रहा है। आज सभी डॉक्टर, नर्स और कर्मचारियों का तालियां बजाकर तथा उन्हें सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह लक्ष्य देश की एकता, अखंडता और सामूहिकता का उदाहरण है। प्रधानमंत्री ने लालकिले की प्राचीर से कहा था कि सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। उन्होंने कहा कि यह लक्ष्य देश के सामूहिक प्रयास को दर्शाता है।

आज पूरा देश वैक्सीन बनाने वाले वैज्ञानिकों, डॉक्टर, नर्सों और कर्मचारियों के सामने नतमस्तक है, जिन्होंने इतने कम समय में देश सहित पूरी दुनिया को भारत का लोहा मनवाते हुए देश को दो वैक्सीन बना कर भारत का नाम दुनिया में रोशन किया। भारत ने इसकी आपूर्ति अपने देश की जनता सहित विश्व के करीब 80 से ज्यादा देशों को भी की। इस मौके पर पूर्व केबिनेट मंत्री मास्टर मोहन लाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शर्मा, पूर्व विधायक सीमा कुमारी, महामंत्री विनोद धीमान, भाजपा जिला प्रवक्ता योगेश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष रोहित पुरी, ठाकुर भानू प्रताप, रिजुअल रसवान, विजय काटल, रामपाल विक्की, विनय मेहरा, परमजीत काला, रिंकू पंडित आदि भी उपस्थित थे।


Share news

You may have missed