March 11, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

भारत ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला मेजबान बना

Share news

फोटो बीसीसीआई

जालंधर ब्रीज: भारत ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सूर्यकुमार यादव की टीम वह कमाल करके दिखाया, जो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कभी नहीं हुआ था। भारतीय टीम टी20 इंटरनेशनल की सबसे सफल टीम बन गई। 

भारत ने तीसरा टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर इंग्लैंड और वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ा। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने दो-दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली मेजबान टीम बन गई है। इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप के खिताब का बचाव करने वाली पहली टीम बनी। इससे पहले टूर्नामेंट के 9 एडिशन में किसी डिफेंडिंग चैंपियन ने फाइनल भी नहीं खेला था। 

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत ने पहली बार न्यूजीलैंड को हराया। इससे पहले वह कीवियों से 3 मैच हारा था। इस जीत से आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में न्यूजीलैंड से हिसाब भी चुकता हुआ। न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर दो बाद आईसीसी का खिताब जीता है। भारत ने भी उसे हारकर दो बार आईसीसी खिताब जीत लिया। 2000 में न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी जीता था। 2021 में उसने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल जीता था। 

वहीं भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और 19 ओवर में सभी विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी। 

भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 4, अक्षर पटेल ने तीन विकेट लिए। भारत ने लगातार दूसरी बार टी0 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। वहीं टीम इंडिया तीन बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन गई है। 

भारत के लिए संजू सैमसन ने 46 गेंद पर 89 रन बनाए। वहीं अभिषेक शर्मा ने 21 गेंद पर 52 रन बनाए। इशान किशन ने 25 गेंद में 54 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने 13 गेंद पर 18 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव खाता नहीं खोल पाए। तिलक वर्मा 8 और शिवम दुबे 8 गेंद पर 26 रन बनाकर नाबाद लौटे। 

वहीं न्यूजीलैंड के लिए टिम सीफर्ट ने 26 गेंद पर 52 रन बनाए। मिचेल सैंटनर ने 35 गेंद पर 43 रन बनाए। डेरिल मिचेल ने 17 रन बनाए। फिन एल ने 9, जिमी निशाम में 8, लॉक फर्ग्यूसन ने नाबाद 6, ग्लेन फिलिप्स ने 5, मार्क चैपमैन और जैकब डफी ने 3-3 रन बनाए। वहीं रचिन रविंद्र 1 और मैट हेनरी बिना खाता खोले आउट हुए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट लिए। अक्षर पटेल ने 3 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या, वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा ने -1 विकेट अपने नाम किया।  


Share news