जालंधर ब्रीज: पंजाब के मुख्य सूचना आयुक्त इंदरपाल सिंह धन्ना ने आज पंजाब सूचना आयोग में नई स्थापित की गई लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर सूचना आयुक्त श्री संदीप सिंह धालीवाल, वरिंदरजीत सिंह बिलिंग, डॉ. भूपिंदर सिंह बाथ, हरप्रीत संधू और श्रीमती पूजा गुप्ता भी मौजूद थे।
उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी में विशेष तौर पर पारदर्शिता कानूनों, प्रशासनिक प्रक्रियाओं, शासन सुधारों और विभिन्न सूचना आयोगों एवं अदालतों द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण फैसलों संबंधी लेखन मौजूद होंगे। इनमें पंजाबी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं की किताबें उपलब्ध करवाने की कोशिश है ताकि व्यापक पाठक वर्ग की जरूरतों को पूरा किया जा सके।
मुख्य सूचना आयुक्त इंदरपाल सिंह धन्ना ने लाइब्रेरी की स्थापना में सूचना आयुक्त श्री हरप्रीत संधू द्वारा दिए गए योगदान और ईमानदार प्रयासों की सराहना की।
लाइब्रेरी के रूप में यह बहुमूल्य सुविधा सिर्फ आयोग के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए ही नहीं बल्कि पारदर्शिता संबंधी मसलों को गहराई से समझने या रुचि रखने वाले विद्वानों, शोधार्थियों और अन्य लोगों के लिए भी एक अहम संसाधन केंद्र के तौर पर काम करेगी।

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया