February 27, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

राधा माधव मंदिर प्रताप बाग में श्री गुरु गौरांग श्री राधा माधव जी की प्रकट तिथि का शुभारंभ

Share news

जालंधर ब्रीज: श्री चैतन्य महाप्रभु राधा माधव मंदिर प्रताप बाग में श्री गुरु गौरांग श्री राधा माधव जी की प्रकट तिथि का शुभारंभ पंचतत्व महामंत्र, वैष्णव बंदना, हरे कृष्ण मंत्र अथवा ठाकुर जी का महाभिषेक व भोग राग एवं आरती द्वारा की गई।श्रद्धालुओं को कोरेाना के चलते किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए ऑनलाइन फेसबुक पेज के माध्यम से दर्शन के प्रबंध किए गया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय श्री चैतन्य गौडीय मठ के महासचिव पूज्यपाद त्रिदण्डि स्वामी श्री श्रीमद् भक्ति विचार विष्णु महाराज जी एवं त्रिदण्डि स्वामी श्रीमद् भक्ति विलास त्रिदण्डि महाराज मठवासी ब्रह्मचारियों सहित विशेष रूप से पधारे।

विष्णु महाराज जी ने कहा की जो मनुष्य भगवान के श्री विग्रह को पत्थर की मूर्ति समझता है गुरु जी को साधारण मनुष्य के समान समझता है चरणामृत को साधारण जल के समान समझता है और हरे कृष्ण महामंत्र को साधारण शब्द के सामान समझता है वह नरक में जाता है। हमारी ऐसी बुद्धि ना हो इसके लिए हमें भगवान के शुद्ध भक्तों का संग करना चाहिए जिनके 24 घंटे भगवान की सेवा में व्यतीत होते हैं। त्रिदंडी स्वामी भक्ति विलास दंडी महाराज जी ने कहा शरणागत के हृदय में भगवान का आविर्भाव होता है ।उन्होंने कहा कि श्री चैतन्य महाप्रभु श्री राधा माधव मंदिर की स्थापना सन 1986 में हुई थी। मंदिर की स्थापना में मुख्य रूप से श्री धर्मपाल शर्मा हिंद पाल अग्रवाल श्री राम भजन पांडे इत्यादि ने योगदान दिया ।

राजेश शर्मा ने हरे कृष्ण महामंत्र द्वारा प्रोग्राम को विश्राम दिया। इस अवसर पर केवल कृष्ण, रेवती रमन गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, ओम भंडारी, पुजारी एकनोर राभा, श्रीनिवास, चन्द्रमोहन राए, अजय अग्रवाल, मिंटु कश्यप, गौरंग पांडे, राजीव ढींगरा, सनी दुआ, प्रेम चोपड़ा, राजन गुप्ता, हेमंत थापर, सत्यव्रत गुप्ता, विजय सग्गड़, आकाश, नरेंद्र कालिया, देवेंद्र भाखड़ी, नीरज कोहली, दीपक खन्ना, पारस खन्ना, सुनील शर्मा, अमरजीत डोले, मनोज कौशल, यंकिल कोहली, राजन शर्मा, करतार सिंह, गुरप्रीत, मानव गुप्ता, तापस गुप्ता, अम्बरीष कश्यप, चैतन्य सग्गड़, जगन्नाथ शर्मा, कृष्ण गोपाल, अनुभव शर्मा, वैभव शर्मा, राधा वल्लभ व अन्य मौजूद थे ।


Share news