February 27, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

बीएसएफ कैम्पस मोहाली में बीएसएफ वाइव्स वेलफेयर एसोसिएषन,(BWWA) केन्द्र का उद्घाटन

Share news

जालंधर ब्रीज: 22 दिसंबर 2023 को सीमा सुरक्षा बल कैम्पस लखनौर, मोहाली (पंजाब) में बी एस एफ वाइव्स वेलफेयर एसोसिएषन (BWWA) केंद्र का उद्घाटन एसोसिएषन की प्रमुख रूचिरा खुरानिया के द्वारा एसोसिएषन की सदस्याओं की उपस्थिति में किया गया।

उपस्थित सदस्याओं को संबोधित करते हुए रूचिरा खुरानिया ने बताया कि (BWWA) एसोसिएषन एक अद्वितीय बंधन का प्रतीक है, जो प्रहरी संगिनियों को एकत्र कर समुदाय में महती भूमिका प्रदान करता है। कार्यक्रम के दौरान, ड्यूटी में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सीमा सुरक्षा बल कार्मिकों की वीरांगनाओं (विधवाओं) को भी (BWWA) प्रमुख द्वारा षाॅल भेंटकर सम्मानित किया गया।

(BWWA) चण्डीगढ, बीएसएफ वाइव्स वेलफेयर एसोसिएषन ;ठॅॅ।द्ध की ही एक षाखा है, जोकि रजिस्ट्रार आॅफ सोसयटीज दिल्ली के तहत पंजीकृत कर वर्श 1992 में स्थापित हुयी थी। (BWWA) का लक्ष्य सभी सेवारत और सेवानिवृत कार्मिकों को उनके समग्र विकास हेतु उनके परिवार के सदस्यों के कल्याण को बढ़ावा देना, वीरांगनाओं (विधवाओं) के पुनर्वास की सुविधा प्रदान करना, उनके बच्चों को वित्तीय सहायता, रोजगार के अवसर, छात्रवृति / षिक्षा ऋण प्रदान करना और इसके अलावा उनके परिजनों को व्यावसायिक प्रषिक्षण प्रदान करना है।


Share news

You may have missed