April 12, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

केंद्रीय विद्यालय 2 में 52 वें चंडीगढ़ संभाग स्तरीय खो -खो बालक वर्ग का शुभारम्भ

Share news

जालंधर ब्रीज:  केंद्रीय विद्यालय क्रमांक. 2 में 52वें चंडीगढ़ संभाग स्तरीय खो खो बालक वर्ग का शुभारम्भ पूर्व आईपीएस हॉकी ओलंपियन और अर्जुन पुरस्कार विजेता सरदार सुरिन्दर सिंह सोढ़ी ने किया। उन्होंने अपने उद्घाटन भाषण में खेल को जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए सभी खिलाड़ियों से खेल भावना से खेलने की अपील की और अपने खेल अनुभव को विद्यार्थियों के साथ साझा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।

प्राचार्य रविंदर कुमार ने सबका स्वागत करते हुए खेलों को शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी बताया। खेल शिक्षिका नीलम सहगल, व बलराज सिंह और उनकी टीम ने सभी खिलाड़ियों को सहयोगी भावना से खेलने की अपील की। इस स्पोर्ट्स मीट में चंडीगढ़ संभाग के विभिन्न स्कूलों के 185 खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। वरिष्ठ शिक्षिका नवनीत ने सभी खिलाड़ियों और एस्कोर्ट शिक्षकों का आभार प्रकट किया।


Share news

You may have missed