जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस ने बताया कि लोगों तक बेहतर नागरिक सेवाएं पहुंचाने के लिए जिले के तीन सेवा केंद्रों को दोबारा शुरु किया गया है। उन्होंने बताया कि इन सेवा केंद्रों में सेवा केंद्रों में गांव घोगरा, गांव ढोलवाहा व शाम चौरासी के सेवा केंद्र शामिल है। उन्होंने बताया कि इन तीन सेवा केंद्रों को मिलाकर जिले में 28 सेवा केंद्र लोगों को नागरिक सेवाएं देने हेतु कार्य कर रहे हैं।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि लोगों को किसी तरह की समस्या न आए इस लिए सरकार की ओर से समय-समय पर सेवा केंद्रों में दी जाने वाली सेवाओं मेंं बढ़ोतरी की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में अलग-अलग विभागों से संबंधित 425 सेवाएं सेवा केंद्रों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाई जा रही है।
उन्होंने बताया कि सुविधा को देखते हुए सेवा केंद्र पूरा सप्ताह खोले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार से शुक्रवार सेवा केंद्र सुबह 8 बजे से सांय 6 बजे तक, शनिवार व रविवार को सुबह 8 बजे से सांय 4 बजे तक लोगों तक सेवाएं पहुंचा रहे हैं। उन्होंने जिला वासियों को सेवा केंद्र के माध्यम से अधिक से अधिक नागरिक सेवाएं लेने की अपील की।

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया