April 11, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

जिला मजिस्ट्रेट ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शोभा यात्रा के संबंध में 24 को यात्रा के रुट के स्लाटर हाउस व मीट की दुकानों को बंद रखने के दिए आदेश

Share news

जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला मजिस्ट्रेट कोमल मित्तल ने ने 24 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी जी की शोभा यात्रा को ध्यान में रखते हुए यात्रा के रुट वाले स्थानों पर मीट की दुकाने, स्लाटर हाउस को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। उक्त शोभा यात्रा श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर प्रहलाद नगर, कमेटी बाजार, बहादुरपुर चौक, माल रोड, शिमला पहाड़ी चौक, बालकृष्ण रोड, महादेव चौक, रेलवे रोड, घंटाघर, जालंधर रोड, श्री वाल्मीकि चौक से होते हुए वापिस पुरानी सब्जी मंडी, गऊशाला बाजार, बैंक बाजार, दाल बाजार, प्रताप चौक, कश्मीरी बाजार, घंटाघर, कोतवाली बाजार, गौरा गेट, कमेटी बाजार से श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर प्रहलाद नगर में समाप्त होगी।

उन्होंने कहा कि श्री शिवरात्रि एवं उत्सव कमेटी होशियारपुर के अध्यक्ष हरीश खोसला की ओर से इस संबंधी अनुरोध किया गया था। इस लिए शोभा यात्रा वाले दिन इस रुट के सभी स्लाटर हाउस व मीट की दुकाने बंद रखी जाए।


Share news

You may have missed