जालंधर ब्रीज: आज भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में स्थानीय कंपनी बाग (श्रीराम चौक) में प्रदेश की बद से बदतर होती जा रही कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश की भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार का पुतला फूंक प्रदर्शन कर सरकार को नींद से जगाने की कोशिश की गई।
इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित जालंधर शहर के पूर्व मेयर एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, राकेश राठौर ,प्रदेश सचिव ,अनिल सच्चर, प्रदेश प्रवक्ता ,महेंद्र भगत ,सरबजीत मक्कड़ ,सुरेंदर महे,जालंधर देहाती साउथ के अध्यक्ष, सुदर्शन सोबती ,पूर्व जिला अध्यक्ष, रमन पब्बी ,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा ,सनी शर्मा, मुख्य रूप से उपस्थित थे।इस मौके पर आए हुए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने बताया कि पिछले 3 महीने से प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है आज पूरे प्रदेश में दिनदहाड़े लोगों को मारा जा रहा है उनका कत्ल किया जा रहा है और पूरे प्रदेश में अराजकता,गुंडागर्दी,और असामाजिक तत्वों,का पूरी तरह से बोलबाला है ।
राकेश राठौर ने कहा कि पंजाब प्रदेश एक बॉर्डर स्टेट है और पंजाब में बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था इसके लिए बहुत ही घातक सिद्ध होगी।राकेश राठौर कहा कि प्रदेश के लोगों को बहुत से झूठे वादों में फंसा कर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई थी जिससे कि आज प्रदेश के लोग अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।अनिल सच्चर, महेंद्र भगत ने कहा कि प्रदेश में कहीं पर भी कानून व्यवस्था जैसी कोई चीज नहीं बची है उन्होंने बताया कि पिछले 3 महीनों में कोई दिन ऐसा नहीं बीता कि जिस दिन प्रदेश में गोलीबारी की घटना ना हुई हो।अभी हाल के दिनों में ही प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर का दिनदहाड़े कत्ल कर कातिल बेखौफ होकर प्रदेश से बाहर निकल गए ।
सरबजीत मक्कड़ ने कहा कि आज प्रदेश में नशा बिकना तो आम सी बात हो गई है रोज कहीं ना कहीं नशे की दलदल में फसकर युवा अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।आए हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि भगवंत मान रिमोट से चलने वाले मुख्यमंत्री साबित हुए हैं वह प्रदेश के लिए कोई भी फैसला अपने विवेक से ना कर आम पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के निर्देशों से कर रहे हैं जो कि प्रदेश के लिए बहुत घातक सिद्ध हो रहा है और आए दिन प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति दिन-ब-दिन गिरती ही जा रही है जो कि बहुत ही चिंताजनक बात है ।
इस मौके पर उपस्थित जिला महामंत्री राजीव ढींगरा प्रदीप खुल्लर ,जिला सचिव, मनीष विज, अजय चोपड़ा, डॉक्टर विनीत शर्मा ,नरेंद्र पाल सिंह ढिल्लों,जिला मीडिया इंचार्ज ,अमित भाटिया, अमरजीत सिंह गोल्डी, शिव दर्शन अभी, सतनाम बिट्टा,बलजीत प्रिंस ,दविंदर पाल सिंह डिंपी लुबाना , भूपेंदर कुमार, मीनू शर्मा, दिपाली बागड़िया, भगत मनोहर लाल, महेंद्र भगत, नितिन महेंद्रु, नितिन बहरोल ,अरुण मल्होत्रा, अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

More Stories
लेफ्टिनेंट जनरल हरजीत सिंह साही ने पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ का पदभार संभाला
आयकर विभाग (इंटेलिजेंस एवं क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन) निदेशालय, चंडीगढ़, द्वारा नए आयकर अधिनियम, 2025 एवं नए आयकर नियम, 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाना पंजाब सरकार की प्राथमिकता : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन