कैप्शन -बदलाव रैली की सफलता के उपरांत खुशी के पल साझा करते हुए पंजाब प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर
जालंधर ब्रीज: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अगुवाई में आयोजित बदलाव रैली की ऐतिहासिक सफलता ने पंजाब की राजनीति में एक नया आयाम स्थापित कर दिया है। रैली में उमड़े जनसैलाब ने यह स्पष्ट संकेत दे दिया है कि प्रदेश की जनता अब बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में विकास, पारदर्शिता और सुशासन की नई राह पर आगे बढ़ना चाहती है।
भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने रैली की अभूतपूर्व सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पंजाब की जनता का उत्साह और समर्थन यह दर्शाता है कि प्रदेश में भाजपा का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है और अब यह अपने शिखर की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से पंजाब की जनता पारंपरिक राजनीति से निराश थी, लेकिन बदलाव रैली ने लोगों में नई उम्मीद और विश्वास जगाया है।
राठौर ने कहा कि रैली की सफलता ने प्रदेश की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी और प्रदेश की अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेताओं को भी यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि जनता अब केवल वादों से नहीं, बल्कि ठोस विकास और ईमानदार नेतृत्व से जुड़ना चाहती है। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब के हर वर्ग—किसान, युवा, व्यापारी, मजदूर और महिलाओं—के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में पहुंचे प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया। राठौर ने कहा कि आने वाले समय में भाजपा पंजाब के हर जिले और हर गांव तक पहुंचकर जनसंपर्क अभियान को और तेज करेगी, ताकि प्रदेश में वास्तविक बदलाव का मार्ग प्रशस्त हो सके।
अंत में उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पंजाब की जनता के सहयोग से भाजपा प्रदेश में विकास, सुरक्षा और समृद्धि का नया अध्याय लिखेगी।

More Stories
देहरादून ऑर्थोपेडिक सोसाइटी द्वारा तीन दिवसीय 22वाँ वार्षिक सम्मेलन का सफल आयोजन
राष्ट्रीय लोक अदालत में 47,452 मुकदमों का समझौते के जरिए निपटारा
आईएसआई की सहायता प्राप्त हथियार तस्करी माड्यूल का पर्दाफाश; ए के -47 राइफल समेत चार हथियारों के साथ दो आरोपी अमृतसर से काबू