जालंधर ब्रीज:(रवि) एच एम वी कॉलेज के निकट पेट्रोल पम्प के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार नौजवान युवक की मौके पर ही मौत हो गयी।
इस मामले में जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची डिवीज़न नंबर 2 की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया ।
पूछताछ के दौरान लोगो ने बताया कि ट्रक PB 12 Q 6805 जो की काफ़ी तेजी से आ रहा था इसी दौरान मोटरसाइकिल PB 08 BE 3523 और ट्रक की साइड लग गई और मोटरसाइकिल सवार बुरी तरह घायल हो गया और कुछ ही पल में ही युवक ने दम तोड़ दिया ।
मृतक युवक की पहचान सचिन कुमार पुत्र जीतराज वासी बस्ती दंशमंदा का रहने वाला है और मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लिया जिसकी पहचान पेथी पाल पुत्र बक्षीस गली नंबर 7 संगत नगर का रहने वाला है । पुलिस ने दोषी को गिरफ़्तार कर उस पर मामला दर्ज कर लिया है।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया