August 4, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

हरमीत सिंह औलख ने संभाला चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर का पद्भार

Share news

जालंधर ब्रीज: हरमीत सिंह औलख ने आज कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा की मौजूदगी में चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर का पद्भार संभाल लिया। नगर सुधार ट्रस्ट कार्यालय में रखे समागम के दौरान नवनियुक्त चेयरमैन हरमीत सिंह औलख ने कहा कि उनकी प्राथमिकता नगर सुधार ट्रस्ट के इलाके में लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाना व ट्रस्ट को आर्थिक तौर पर मजबूत करना है।

नवनियुक्त चेयरमैन हरमीत सिंह औलख ने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत मान ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वे उसे पूरी ईमानदारी से निभाते हुए जन हित में कार्य करेंगे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री जिंपा ने हरमीत औलक को मिली इस जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने एक युवा कंधों पर नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर की जिम्मेदारी सौंपी है और उन्हें उम्मीद है औलख बाखूबी इस जिम्मेदारी को निभाएंगे।

इस मौके पर जिला प्रधान कर्मजोत कौर, मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, सीनियर एडिशनल एडवोकेट जनरल इंद्रपाल सिंह, कार्यकारी अधिकारी नगर सुधार ट्रस्ट सुरिंदर कुमारी, संदीप सैनी, जसपाल सिंह चेची, सतवंत सिंह सियान, अजय वर्मा, नरेश बैंस व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।


Share news