जालंधर ब्रीज: पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले दिव्यांग विद्यार्थियों से अपील की कि वह प्रीमैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक और टॉप क्लास स्कॉलरशिप स्कीम का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
स. बैंस ने बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने शिक्षा को प्रमुख प्राथमिकता दी है और वह चाहते हैं कि राज्य का कोई भी बच्चा मानक शिक्षा हासिल करने से वंचित ना रहे।
स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग पंजाब के सहयोग से चलाई जा रही इन स्कीमों के लिए रजिस्ट्रेशन का काम 20 जुलाई, 2022 से शुरू हो चुका है।
प्रीमैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की आखिरी तारीख़ 30 सितम्बर 2022 है, जबकि पोस्ट मैट्रिक और टॉप क्लास स्कॉलरशिप स्कीम ऑनलाइन अप्लाई करने की आखिरी तारीख़ 31 अक्टूबर 2022 है। हरजोत सिंह बैंस ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के प्रमुखों को आदेश दिए कि दिव्याग विद्यार्थियों की प्रीमैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक और टॉप क्लास स्कॉलरशिप स्कीम सम्बन्धी अधिक से अधिक जागरूक किया जाए और रजिस्ट्रेशन करवाई जाए।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित