जालंधर ब्रीज: नगर निगम जालंधर की वाटर सप्लाई रिकवरी यूनियन की बैठक पंजाब सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल की रहनुमाई में आयोजित की गई। बैठक के दौरान वाटर सप्लाई रिकवरी यूनियन के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।
बैठक में हरजीत बॉबी को लगातार दूसरी बार यूनियन का प्रधान चुना गया। इसके अलावा योगेश शर्मा को वाइस प्रधान, राजिंदर सभ्रवाल को चेयरमैन, अजय कुमार को वाइस चेयरमैन तथा संजीव मोदगिल को सचिव नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर वाटर सप्लाई रिकवरी यूनियन के सदस्य परमिंदर सिंह, करुण धीर, राजिंदर पाल विरदी, राहुल कुमार, सन्नी नाहर, दिलबाग सिंह, राजीव कुमार, यादविंदर, गुरसेवक, अमनदीप सिंह, राजेश अग्निहोत्री, शमशेर बहादुर, सलीम, सरबजीत दुग्गल, मनोज कुमार, कुमार गौरव, कुनाल, रिंकू, राज कुमार, राजदीप, राज कुमार राजू, हनी, अनवर, सुनील कुमार, गौरव ओबराय, अजय कुमार, रजिया, अमरजीत कौर, विशाली, वीना कुमारी, मिस दीपाली और राम लुभाया उपस्थित रहे।
बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी कर्मचारियों के हितों तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी जिम्मेदारी से कार्य करेगी।

More Stories
10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू
मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर
पद्मश्री प्रो. डॉ. बी.के.एस. संजय ने चिकित्सा, समाजसेवा और साहित्य के क्षेत्र में स्थापित की विश्वस्तरीय पहचान