
जालंधर ब्रीज:(रवि) नगर निगम जालंधर में तैनात एग्जीक्यूटिव इंजीनियर हरमेश लाल आज सेवा मुक्त हो गए। उनकी गिनती बहुत ही सूझवान अफसरों में से एक थी। उनके कार्यकाल में हमेशा चुनौतीपूर्ण और संवेदनशील इलाकों में इनको भेजा जाता था जो मसले काफी पुराने लंबित होते थे जैसे की लोगों की रोज़मरा की गंदे पानी की समस्या को इन्होने कई इलाकों में जड़ से खत्म किया।
इसी कार्यशैली के कारण किसी भी सरकार के विधायक के चेहते ही रहे आज उनको साथी अफसरों ने परिवार वालों की मौजूदगी में सम्मानित किया और उनकी लंबी और स्वस्थ आयु की कामना की और इस मौके पर निगम के मेयर जगदीश राजा,कमिश्नर कर्नेश शर्मा ,सुपरिटेंडिंग इंजीनियर सतिंदर महाजन, उमा महेश्वर सुपरिंटेंडेंट और इंजीनियरिंग शाखा के अन्य अफसर मौजूद थे ।


More Stories
विजिलेंस ब्यूरो ने निजी पासपोर्ट एजेंट को 20,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू
टकसाली अकाली नेता रणतेज सिंह पोवार आप में हुए शामिल,सीएम मान ने रणतेज सिंह का पार्टी में किया स्वागत
अमृतसर में 20 किलो और हेरोइन बरामद; चार काबू