जालंधर ब्रीज: आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने शहीदी सप्ताह के अवसर पर दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी, माता गुजरी जी और चार साहिबजादों के अतुलनीय बलिदान को नमन किया।
सोमवार को पार्टी कार्यालय से जारी बयान में ‘आप’ नेता ने कहा कि दसवें गुरु और उनके पूरे परिवार ने मानवता और धर्म की रक्षा के लिए अपनी कुर्बानी दी और पूरी दुनिया के लिए मिसाल कायम की। उन्होंने जुल्म के खिलाफ आवाज उठाकर और धार्मिक स्वतंत्रता को अपने जीवन से ज्यादा अहमियत देकर मानवता और सच्चाई के लिए लड़ने का संदेश दिया।
हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि आज जरूरत है कि हम अपने बच्चों को गुरु साहब और छोटी सी उम्र में महान शहादत देने वाले उनके साहिबजादों के इतिहास से अवगत कराए। उन्होंने कहा कि दशमेश पिता ने खालसा पंथ के लिए अपने पूरे परिवार का बलिदान दे दिया। इसलिए गुरूसाहब के बलिदान को नमन करने के साथ-साथ हमे हर धर्म के सम्मान और लोगों की आजादी के लिए हमेशा आवाज उठाने का संकल्प भी लेना चाहिए।

More Stories
कनाडा में प्रभावित पंजाबी विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेगी पंजाब सरकार : डॉ. रवजोत सिंह
राकेश राठौर के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कैंट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने दी बधाई
अमृतसर में 10 किलो हेरोइन सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार