
किसान संघर्ष दौरान खनौरी बार्डर पर शहादत प्राप्त करने वाले युवा किसान के परिवार के साथ किए वायदे को पूरा करते पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने शुभकरन सिंह के परिवार के सदस्यों को वित्तीय सहायत के तौर पर एक करोड़ रुपए का चैक और सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र सौंपा।
आज यहाँ परिवार को चैक और नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद बातचीत दौरान मुख्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अन्नदाता की भलाई के लिए पूर्ण तौर पर वचनबद्ध है और इसको यकीनी बनाने के लिए कोई कमी बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि युवा किसान शुभकरन सिंह ने सरहद में गोलीबारी दौरान शहादत प्राप्त की। भगवंत सिंह मान ने कहा कि दिल दहलाने वाली इस घटना ने सभी पंजाबियों के मन को गहरी ठेस पहुंचाई है।
मुख्य मंत्री ने कहा कि शुभकरन सिंह की शहादत परिवार के लिए न पूरी की जाने वाली कमी है जिसकी किसी भी कीमत पर भरपाई नहीं की जा सकती। इसके साथ ही मुख्य मंत्री ने कहा कि एक करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता और परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देना संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार का विनम्र प्रयास है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि युवा किसान ने देश के किसानों के लिए बड़ा बलिदान है जिस कारण परिवार की मदद करना सरकार अपना कत्वर्य समझती है।
मुख्य मंत्री ने आगे कहा कि पंजाब के किसानों की सख़्त मेहनत से भारत अनाज पक्ष से आत्म-निर्भर बना जिस कारण देशवासी किसानों के ऋणी है। उन्होंने दुख व्यक्त किया कि अपने सीमित प्राकृतिक साधनों के बावजूद राज्य के किसानों ने देश के लिए अनाज पैदा करने के लिए खेतों में पसीना बहाया और यहाँ तक कि इसकी ख़ातिर किसानों ने पानी और ज़रखेज़ मिट्टी को भी दाव पर लगा दिया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार का फ़र्ज़ बनता है कि इस मुश्किल घड़ी में किसानों और उनके परिवारों का साथ दिया जाए और राज्य सरकार इस सम्बन्ध में सख्त प्रयास कर रही है।
More Stories
अपराध रोकने संबधी पहलों को और मज़बूत करने और नागरिकों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस गंभीर
अंगदान समारोह: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने हवलदार नरेश और उनके परिवार को उनके ब्रेन डेड बेटे के अंगदान के नेक कार्य के लिए सम्मानित किया
पंजाब मे 2027 को भाजपा की सरकार बनती और बढ़ती लोकप्रियता देख आप भगवंत मान सरकार बौखलाई-के.डी भंडारी