February 27, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

35 सालों से भाजपा से जुड़े परिवार साथियों सहित विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल के नेतृत्व में कांग्रेस का हाथ पकड़ा

Share news

जालंधर ब्रीज:(हरीश) फगवाड़ा के हदियाबाद क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ी कामयाबी मिली है। 35 साल से भाजपा से जुड़े किशाेरी लाल के परिवार ने साथियों सहित विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल के नेतृत्व में कांग्रेस का हाथ पकड़ा है। बुधवार को हदियाबाद में आयोजित कार्यक्रम में विधायक धालीवाल विशेष तौर पर शामिल हुए। इस दौरान भाजपा के साथ जुड़े किशोरी लाल, योगेश कौल सहित अन्य परिवारों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। विधायक धालीवाल ने कहा कि अभी तो यह शुरुआत है, अभी बहुत लोगों का काफिला साथ आना बाकी है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा, शिअद, बसपा व आम आदमी पार्टी के नेता और वर्कर भी कांग्रेस के साथ जुड़ेंगे। विधायक धालीवाल ने कहा कि फगवाड़ा में लोग पार्टी बाजी से उपर उठकर उनके साथ है और 2019 के उपचुनाव की तरह ही इस बार भी सभी वर्गों के लोग कांग्रेस को वोट करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो अपने वर्कर को पूरा मान सम्मान देती है। विधायक धालीवाल ने कहा कि कांग्रेस की जनहित को समर्पित नीतियों व पंजाब सरकार की ओर से लोगों के हित में चलाई जा रही योजनाओं से ही प्रभावित होकर लोग कांग्रेस के साथ जुड़ रहे और कांग्रेस का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। विधायक ने कहा कि प्रत्येक वर्ग आज कांग्रेस से जुड़ने के लिए आगे बढ़ रहा है।

फगवाड़ा के हदियाबाद क्षेत्र में भाजपा के साथ जुड़े किशोरी लाल के परिवार के साथ राम शरण, मोहन लाल, सुरिंदर पाल, विनोद कुमार, संदीप मेहमी, कुलदीप कुमार, महिंदर पाल, फकीर चंद, मोहन लाल माना, मंगी राम, यश पाल, नरेश कुमार, हरबलाल, बारू राम, बुद्ध राम, रमेश लाल, सोहन लाल परिवारिक सदस्यों सहित भाजपा को अलविदा कह कांग्रेस का दामन थामा है।


Share news