जालंधर ब्रीज: पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज यहां अपने कार्यालय में 11 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। पशुपालन विभाग में नियुक्त इन उम्मीदवारों में सात वेटरनरी इंस्पेक्टर, तीन स्टेनो टाइपिस्ट और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल हैं।
नव-नियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के युवाओं को रोजगार के अधिकतम अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है और राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल के मात्र 33 महीनों में लगभग 50,000 युवाओं को विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं।
पशुपालन मंत्री ने नव-नियुक्त कर्मचारियों को पंजाब के विकास और लोगों की भलाई के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करने और पारदर्शी एवं कुशल तरीके से सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह भर्ती प्रक्रिया मेरिट के आधार पर पारदर्शी तरीके से की गई है।
इस अवसर पर पशुपालन निदेशक डॉ. जी.एस. बेदी और विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया