जालंधर ब्रीज: पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बाढ़ राहत कामों और बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास के लिए मुख्यमंत्री राहत फंड में अपने एक महीने का वेतन देने का ऐलान किया है।
उन्होंने दोहराया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार इस मुश्किल घड़ी में अपने लोगों के साथ खड़ी है और बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कामों के लिए जंगी स्तर पर काम करने के साथ-साथ बेशकीमती मानवीय जानें और जायदादों को बचाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही। राज्य सरकार की समूची मशीनरी बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने और उनके पुनर्वास के लिए दिन-रात काम कर रही है।
इस प्राकृतिक आपदा के दौरान बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सभी को अपेक्षित योगदान डालने की अपील करते हुये स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में उनका योगदान बहुत मददगार साबित होगा।
कृषि मंत्री ने सचिव आम राज प्रबंध को पत्र लिख कर बाढ़ राहत और पुनर्वास कामों के लिए उनके एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत फंड में तबदील करने के लिए कहा है।

More Stories
लेफ्टिनेंट जनरल हरजीत सिंह साही ने पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ का पदभार संभाला
आयकर विभाग (इंटेलिजेंस एवं क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन) निदेशालय, चंडीगढ़, द्वारा नए आयकर अधिनियम, 2025 एवं नए आयकर नियम, 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाना पंजाब सरकार की प्राथमिकता : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन