जालंधर ब्रीज: पंजाब के राज्यपाल और यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने आज यहां पंजाब राजभवन में आयोजित एक प्रभावशाली समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान की उपस्थिति में गुरमीत सिंह खुडि़यां और बलकार सिंह को कैबिनेट मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि इसके साथ ही कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित कुल मंत्रियों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।
शपथ ग्रहण समारोह की पूरी प्रक्रिया का संचालन मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ ने राज्यपाल की स्वीकृति से किया। शपथ लेने के बाद गुरमीत सिंह खुडि़यां और बलकार सिंह ने शपथ पत्र पर हस्ताक्षर किए, जिस पर राज्यपाल ने भी हस्ताक्षर किए।
इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दोनों नव-नियुक्त मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि वे पहले से ही उत्साह के साथ लोगों की सेवा कर रहे हैं।मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि नवनियुक्त मंत्री इसी उत्साह और जज्बे के साथ लोगों की सेवा करते रहेंगे।

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया