February 15, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

नवंबर 2020 के महीने में कुल जीएसटी राजस्व 1,04, 963 करोड़ रुपये एकत्र हुआ

Share news

जालंधर ब्रीज: नवंबर 2020 के महीने में कुल 1,04,963 करोड़ रुपये जीएसटी राजस्व एकत्र हुआ जिसमें से सीजीएसटी 19,189 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 25,540 करोड़ रुपये,आईजीएसटी 51,992 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्र 22,078 करोड़ रुपये सहित) और उपकर 8,242 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्र 809 करोड़ रुपये सहित) शामिल है। नवंबर महीने में 30 नवंबर 2020 तक दाखिल किए गए जीएसटीआर-3 बी रिर्टन की कुल संख्या 82 लाख है।

सरकार ने नियमित निपटान के रूप में आईजीएसटी से सीजीएसटी को 22,293 करोड़ रुपये और आईजीएसटी से एसजीएसटी को 16,286 करोड़ रुपये का निपटान किया है। नवंबर 2020 के महीने में नियमित निपटान के बाद केन्द्र सरकार और राज्य सरकार ने सीजीएसटी से 41,482 करोड़ रुपये और एसजीएसटी से 41,826करोड़ रुपये राजस्व अर्जित किया हैं।

जीएसटी राजस्व में वसूली के हालिया रुझान के अनुरूप, नवंबर 2020 के महीने का राजस्व पिछले साल के इसी महीने में जीएसटी राजस्व से 1.4 प्रतिशत अधिक है। महीने के दौरान, पिछले साल के इसी महीने के दौरान इन स्रोतों से राजस्व माल के आयात से राजस्व 4.9 प्रतिशत अधिक और घरेलू लेन-देन (सेवाओं के आयात सहित) से राजस्व 0.5 प्रतिशत अधिक है।

नीचे दिए गए चार्ट में चालू वर्ष के दौरान मासिक सकल जीएसटी राजस्व का रुझान दिखाया गया है। तालिका में नवंबर 2019 की तुलना में नवंबर 2020 के महीने के दौरान प्रत्येक राज्य में एकत्र किए गए जीएसटी के राज्यवार आंकड़े दिए गए हैं।

नवंबर 2020 के दौरान जीएसटी राजस्व की राज्यवार वृद्धि[1]

राज्य नवंबर-19 नवंबर-20 वृद्धि
जम्मू और कश्मीर 363 360 -1%
हिमाचल प्रदेश 701 758 8%
पंजाब 1,375 1,396 2%
चंडीगढ़ 165 141 -14%
उत्तराखंड 1,280 1,286 0%
हरियाणा 5,904 5,928 0%
दिल्ली 3,995 3,413 -15%
राजस्थान 3,071 3,130 2%
उत्तर प्रदेश 5,678 5,528 -3%
बिहार 1,107 970 -12%
सिक्किम 157 223 42%
अरुणाचल प्रदेश 36 60 68%
नगालैंड 23 30 31%
मणिपुर 35 32 -9%
मिजोरम 17 17 0%
त्रिपुरा 51 58 13%
मेघालय 117 120 2%
असम 958 946 -1%
पश्चिम बंगाल 3,460 3,747 8%
झारखंड 1,720 1,907 11%
ओडिशा 2,347 2,528 8%
छत्तीसगढ़ 2,176 2,181 0%
मध्य प्रदेश 2,453 2,493 2%
गुजरात 6,805 7,566 11%
दमन और दीव 101 2 -98%
दादरा और नागर हवेली 145 296 105%
महाराष्ट्र 15,968 15,001 -6%
कर्नाटक 6,972 6,915 -1%
गोवा 342 300 -12%
लक्षद्वीप 2 0 -75%
केरल 1,691 1,568 -7%
तमिलनाडु 6,449 7,084 10%
पुदुचेरी 157 158 1%
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 25 23 -7%
तेलंगाना 3,349 3,175 -5%
आंध्र प्रदेश 2,230 2,507 12%
लद्दाख 9  
अन्य क्षेत्र 153 79 -48%
केंद्र का क्षेत्राधिकार 95 138 45%
कुल 81,674 82,075 0.5%

Share news