जालंधर ब्रीज: आज के. वि. 2 में राज्य पुरस्कार टेस्टिंग कैंप का भव्य उद्घाटन मुख्यातिथि डॉo जसवंत मिन्हास के द्वारा किया गया। श्रीमती मिन्हास ने बताया कि स्काउट देश की जिम्मेदार भावी पीढ़ी का निर्माण करता है।
प्राचार्य रविंदर कुमार ने सभी का स्वागत करते हुए पांच दिवसीय कैंप के सफलतापूर्वक आयोजन में सहयोग का पूरा आश्वासन दिया।कैंप प्रभारी एलओसी मनोज मलिक ने कैंप की कार्ययोजना और उद्देश्य से सभी को परिचित करवाया। इस कैंप में विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में 38 स्कूलों के 158 स्कॉउट्स, 38 एस्कॉर्ट्स, 5 स्कॉउट पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
श्रीमती नवनीत कौर ने सहयोग के लिए सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम 21 से 25 अगस्त तक आयोजित किया जाना है।

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया