जालंधर ब्रीज: भारतीय योग संस्थान, चंडीगढ़ प्रांत के तत्वावधान में 21 जून, 2026 को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शहर के विभिन्न स्थानों पर सामान्य योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास का भव्य आयोजन किया गया।
ये योग शिविर तीन स्थानों पर आयोजित किए गए फ्रैगरेंस गार्डन, सेक्टर 36, में लगभग 400 ; कॉरपोरेशन पार्क, गौडिया मठ-मंदिर के निकट, सेक्टर 20 में लगभग 200 तथा ओपन थियेटर, नगर निगम पार्क (कम्यूनिटी सेंटर के निकट), सेक्टर 48, चंडीगढ़ में लगभग 300 योग साधक-साधिकाओं ने भाग लिया।

इन आयोजनों में सभी आयु वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश दिया। संस्थान के पदाधिकारियों ने नियमित योगाभ्यास को तनावमुक्त, स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए आवश्यक बताया।


More Stories
नशों ने पंजाब की युवा पीढ़ी को घेरा, सरकार की नाकामी का खामियाजा भुगत रहा पंजाब: संजय भाटिया
पंजाब पुलिस द्वारा एल.पी.यू. में हुई हिंसा की वैज्ञानिक और तकनीकी तरीके से की जा रही जांच : डी.जी.पी. गौरव यादव
पंजाब पुलिस ने एलपीयू के हालात को प्रोफेशनल तरीके से संभाला, स्टूडेंट्स के साथ अपने बच्चों जैसा बर्ताव किया: बलतेज पन्नू