जालंधर ब्रीज: स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर “गूँज : अभिव्यक्ति भावों की” संस्था द्वारा इसकी युवा शाखा “ गूँज : रिसाइट आउट योर हार्ट” का शुभारंभ किया गया । यह शाखा युवाओं व बच्चों के लिए शुरू की गई है, ताकि उभरते हुए नन्हें कलाकारों को एक मंच प्रदान किया जा सके । बच्चों ने कला से जुड़े विभिन्न आयामों पर अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना द्वारा किया गया जिसे नन्ही अदित्री श्री ने प्रस्तुत किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुधीर गुप्ता , जो एम. टेक के छात्र हैं, ने शिरकत की । मंच संचालन संस्था की युवा अध्यक्ष पूर्वान्शी सिंह व उपाध्यक्ष जाहन्वी स्याल ने किया ।
कार्यक्रम में निकिता, शालू, स्नेहा, भविका, शिवेंद्र, राया, प्रजिता, कुमकुम, वंशिका, प्रांजल, रेबेका, संयम , चैतन्य व संप्रीत्का ने कविता, गीत, नृत्य व चित्रकारी का बेहतरीन प्रदर्शन किया । मुख्य अतिथि सुधीर गुप्ता ने सभी बच्चों की तारीफ़ की व समाज में साहित्यकारों के महत्त्व पर प्रकाश डाला तथा अपने अध्यापकों का आदर करने का संदेश दिया। संस्थापिका पूर्वा सिंह ने सभी बच्चों को आशीर्वचन कहे व उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई दी । कार्यक्रम का समापन जिया मौर्या द्वारा वंदे मातरम द्वारा किया गया ।

More Stories
इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स की पंचकूला शाखा का उद्घाटन
पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर स्थित आईसीएआर-सीआईपीएफईटी के केवीके फाजिल्का में एकीकृत कीट प्रबंधन पर पांच दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यक्रम का उद्घाटन
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे